IMG-20261015-WA0008
Share

चोरी के जेनरेटर, बैटरी के साथ चोर गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास बुधवार की रात को पुलिस ने चोरी के एक जेनरेटर,दो बैटरी व एक इनवर्टर के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो मंगलवार को जमैथा गांव के पास स्थित पम्प हाउस के पास से जल जीवन मिशन के कार्यरत कम्पनी के ठेकेदार का एक छोटा जेनरेटर, दो बैटरी व एक इनवर्टर चोरी हो गया था।ठेकेदार द्वारा कम्पनी के चोरी हुए सामान का मुकदमा दर्ज कराया गया था।घटना के मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी।बुधवार कि रात को थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को सूचना मिली कि चोरी के उस सामान के साथ एक व्यक्ति उक्त विद्यालय के पास मौजूद है।वह एसआई मुख्तार राम व मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।वहां पर रणजय सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी जमैथा को चोरी के जेनरेटर, दो बैटरी, एक इनवर्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि उक्त कम्पनी में रणजय सिंह तथा एक और युवक गार्ड की नौकरी करते थे।दोनों ने घटना को अंजाम दिया था।अभी दूसरा गार्ड फरार है।