Jaunpur news विवाहिता की हत्या करके फांसी पर लटकाने का
विवाहिता की हत्या करके फांसी पर लटकाने का आरोप,पति,सास-ससुर,ननद व अन्य पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।जलालपुर के क्षेत्र के हौज नवाबाद गांव में मंगलवार की देर रात को एक विवाहिता का शव फाँसी के फंदे पर लटकता मिला।मृतक के पिता ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या करके शव को फाँसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
उक्त क्षेत्र के ही कादीपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण की पुत्री शशिबाला की शादी कुछ वर्ष पूर्व उक्त गांव निवासी दुर्गेश पुत्र राजपत के साथ हुई थी।लक्ष्मी नारायण ने आरोप लगाया कि शादी में उसने एक लाख नगद,सोने Null चैन,अंगूठी सहित अन्य गृहस्थी का सामान दहेज में दिया था।समय के साथ शशिबाला के एक पुत्र भी पैदा हुआ।जो इस समय दो वर्ष का है।शादी के बाद से ही पति,सास ससुर व ननद आदि दहेज से संतुष्ट नही थे।वह लोग लगातार बुलेट मांग रहे थे।इसके साथ ही बुलेट नही देने पर शशिबाला को जान से मार देने की धमकी दे रहे थे।उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात को मुझे फोन कर करके मेरे समधी ने बताया कि शशिबाला ने आत्महत्या कर लिया।घटना की जानकारी होते ही परिवार।के कोहराम मच गया।मायके पक्ष के लोग शशिबाला के घर पहुंचे।वहां से पुलिस को जानकारी दी गयी।घटना की सूचना पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह,एसआई सुजीत ओझा के साथ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को तहरीर दिया।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शशिबाला के पति,सास-ससुर,ननद सहित कुछ रिश्तेदारों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
