Jaunpur news छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिकामिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मिला नेतृत्व कौशल विकास का अवसर

IMG-20261014-WA0043
Share

छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मिला नेतृत्व कौशल विकास का अवसर

जफराबाद
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय उचवा हौज में एक अनूठी पहल की गई । कक्षा 4 की छात्रा श्रद्धा को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया । प्रभार संभालते ही इन छात्र ने आज विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया । सर्वप्रथम इन छात्राओं ने प्रार्थना सभा कराई और बच्चों की हाजिरी ली तथा अध्यापकों को शिक्षण कार्य एवं अन्य गतिविधियों के लिए निर्देशित करते हुए स्वयं विद्यालयी गतिविधियों में संलग्न हुई ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बताया कि यह अवसर बालिकाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है । यह पहल नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है । विद्यालय में आज दिन भर की सारी गतिविधियां इन्हीं बालिका की देखरेख में संपन्न हुई।