IMG-20261014-WA0042
Share

आईएमआईएम की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

जफराबाद

आईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिव डॉक्टर आबिद अली के आवास मोहल्ला नासही जफराबाद पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है। पार्टी के गठन के बाद जिले में संगठन का तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। युवाओं का सबसे अधिक झुकाव पार्टी की तरफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी में अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे अधिक लोग सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। अभी बिहार में पार्टी की मजबूती का आकलन किया गया है। इस अवसर पर शाहनेयाज अहमद, मजनू राम गौतम, मुस्ताक हाशमी ,पिंटू नगर, विजय राजभर, राजू खान आदि लोग मौजूद रहे।