Jaunpur news गौशाला का हुआ निरीक्षण
गौशाला का हुआ निरीक्षण
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने
जिले के विकासखंड करंजाकला की ग्राम पंचायत खतिपुर भैसा स्थित अस्थायी गौशाला का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। व्यवस्था को और पूरी तरह से चाक चौबंद करने का कड़े निर्देश जारी किया गया।
इस दौरान संचालन संस्था, ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा गोवंश के स्वास्थ्य, चारा एवं स्वच्छ पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
