Jaunpur news कैंसर से पति की मौत के बाद पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

IMG-20261014-WA0040
Share

कैंसर से पति की मौत के बाद पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की देवकली शाखा ने रेखा प्रजापति के खाते में छह दिन के भीतर हस्तांतरित की धनराशि, बैंक अधिकारियों ने दी जानकारी

केराकत, जौनपुर।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की देवकली शाखा की ओर से दिवंगत डॉ. ए.के. प्रजापति की पत्नी रेखा प्रजापति को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बैंका इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर पीयूष सिंह ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद महज छह दिनों के भीतर यह धनराशि रेखा प्रजापति के खाते में हस्तांतरित कर दी गई। बुधवार की शाम बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इसकी जानकारी साझा की। इस मौके पर क्षेत्र के कई संभ्रांत ग्राहक और नागरिक मौजूद रहे।
बताया गया कि डॉ. ए.के. प्रजापति देवकली शाखा के पुराने खाताधारक थे। उनका बैंक खाता वर्ष 2008 से संचालित था। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उपचार के दौरान 12 अगस्त 2026 को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दिवंगत डॉ. प्रजापति की पत्नी रेखा प्रजापति की उम्र 44 वर्ष है। परिवार में उनकी दो बेटियां और 75 वर्षीय बुजुर्ग दादी ललिता प्रजापति हैं। बड़ी बेटी बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं, जबकि छोटी बेटी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीट की तैयारी कर रही हैं। परिवार के सामने बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी भी है, जो नवंबर महीने में निर्धारित है।
ऐसे कठिन समय में बैंक की ओर से खाते में 10 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई। इस पहल से परिवार को आगे की जिम्मेदारियों के निर्वहन में आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में पीयूष सिंह, शाखा प्रबंधक कमलदीप, डिप्टी ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार माहेश्वरी, असिस्टेंट मैनेजर मनीष कुमार यादव, क्लर्क मनीष कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।