Jaunpur news पूर्व विधायक ने अनोखे तरीके से मनाया अपना जन्मदिन..
पूर्व विधायक ने अनोखे तरीके से मनाया अपना जन्मदिन……
केराकत
केराकत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरुवात किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा के कार्य से अपने जन्मदिन को महोत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम को अर्पण महोत्सव का रूप देकर के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने केराकत नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का विधिवत स्वागत सत्कार करते हुए उनके पैरों को धोया,उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर के तिलक,आरती किया। महिलाओं को साड़ी प्रदान किया,तत्पश्चात उनके साथ अपने जन्मदिन का केक काटकर के उन्हीं लोगों के मध्य बैठकर के भोजन किया। सफाई कर्मचारियों में पूरा जश्न का माहौल था। उन्होंने कहा कि आज तक कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं किया था और सार्वजनिक जगहों पर इतना सम्मान हम लोगों को कोई प्रतिनिधि नहीं दिया था। आज हम लोगों में बहुत खुशी है। तत्पश्चात पूर्व विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पर जाकर के अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरित करते हुए वृक्षारोपण किया एवं प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संकल्प को दोहराते हुए साफ सफाई भी की।
पूर्व विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए समर्थकों एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ थी। लोगों ने फूल माला,बुके से बधाई देकर के सामूहिक तौर पर केक भी कटवाया। नारेबाज़ी की।
पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे शुभचिंतक और समर्थक ही मेरी ताकत है। मैं आज जो कुछ भी हु इन्हीं के बदौलत हूं। इन लोगों का प्यार,आशीर्वाद मुझे मिलता रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है।
प्रमुख तौर पर केराकत भाजपा के अध्यक्ष मिथिलेश गिरी,थानागद्दी के अध्यक्ष योगेश मिश्रा,जिला मंत्री हरिराम पाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेश सिंह,पूर्व जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति,ब्लाक प्रमुख डोभी प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू,वीना सिंह रघुवंशी,केराकत के नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गोलू जायसवाल,रणजीत सिंह,पवन चौहान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
