Jaunpur news बदलापुर में होमगार्ड पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

IMG-20261007-WA0007
Share

बदलापुर में होमगार्ड पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
बदलापुर में होमगार्ड पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली में तैनात पीसी होमगार्ड धर्मेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि होमगार्ड ने शादी सहित अन्य वादे कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में कथित तौर पर धोखा दिया।
महिला की तहरीर के आधार पर बदलापुर पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के सरोखनपुर से जुड़ा बताया जा रहा है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ-साथ घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को भी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।