Jaunpur news चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-

IMG-20261008-WA0017
Share

चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-
– जौनपुर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की पमासिक बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपदअध्यक्ष सी बी सिंह नेअपने सम्बोधन मे बताया कि पेंशनर्स को देय चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक का भुगतान शासन स्तर से 30 सितम्बर तक आफ लाईन एवं दिनांक 01अक्टूवर से आफ लाइन तथा आन लाइन दोनो की स्पष्ट व्यवस्था की गयी है। इसके वाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर 30सितम्बर तक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक को तकनिकी परीक्षण के लिए 25 सितम्बर से कार्यालय मे लेना बन्द कर दिया गया है, जो शासनादेश के बिरूध्द है। इस अव्यवस्था को शीध्र दूर नही किया गया, तो पेंशनर्स एसोसिएशन सांगठनिक कार्यवाही , अनशन,धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा।प्रान्तीय कार्यक्रम केअनुसार विगत दिनो मे धरना-प्रदर्शन मे पेंशनर्स की बडी उपस्थिति के लिए वैठक मे धन्यवाद देते ,हुए आगामी संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया।
बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक राकेशकुमार श्रीवास्तव सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय आठवे वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को तत्काल सम्मिलित करने की केन्द्र सरकार से मांग किए।
बैठक मे सदस्यो ने अपने सम्बोधन मे चिकित्सा प्रतिपूर्ति मे आ रही कठिनाई से अवगत कराया । पेंशनर्स की मांग को शीघ्र पूरी करने की सरकार से मांग करते हुए अगले संघर्ष के लिए तन मन धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त किया ।मुख्य रूप से ओकांर नाथ मिश्र, कान्ति सिंह, मोराली सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी.चन्द्रशेखर सिंह, कंचनसिंह राजपति विश्र्वकर्मा,नन्दलाल सरोज, अशोक कुमार मौर्य, सुबेदार यादव, मिठाई लाल, शम्भूनाथ यादव, इ0प्रमोद कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, विक्रमा जीत यादव,जियारामयदव,पलकधारी गोपालओश्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्र,डॉक्टर भारत यादव,वी वी सिंह, दिनेश चन्द्र सिंह, फूल चन्द्र नाविक, चन्द्र प्रकाश पटेल,राम चन्द्र राम, दसरथ राम आदि ने सम्बोधित किया।वैठक के अन्त मे स्व0 ठकूरी यादव, स्व0 दूध नाथ यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करके वैठक समाप्त की गयी। बैठक का संचालन जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।