Jaunpur news बयालसी पी.जी. कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

IMG-20261006-WA0021
Share

.बयालसी पी.जी. कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जालालपुर, जौनपुर।
बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल, थाना जलालपुर, जौनपुर के प्रभारी बलवंत तथा महिला आरक्षी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, फर्जी कॉल एवं संदेश, OTP एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया की सावधानियों तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साइबर सेल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध की स्थिति में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित पुलिस अथवा साइबर सेल को देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। तकनीक का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग ही साइबर अपराधों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में प्रो. बृजेश कुमार मिश्र, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. जगत नारायण सिंह, डॉ. जितेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. अमर सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, हिमांशु कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।