Jaunpur news डॉ. एच.डी. सिंह को मिला आईएसएमएन प्रेसिडेंट्स मेडल

IMG-20261006-WA0011
Share

डॉ. एच.डी. सिंह को मिला आईएसएमएन प्रेसिडेंट्स मेडल

कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए गोवा में सम्मान

जौनपुर। जनपद के प्रतिष्ठित वरिष्ठ चिकित्सक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एच.डी. सिंह को चिकित्सा एवं हृदय रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “आईएसएमएन प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड कॉन्ट्रिब्यूशन–2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मेडिकल फूड एंड न्यूट्रिशन (आईएसएमएन) की ओर से आयोजित छठी विश्व चिकित्सा आहार एवं पोषण कांग्रेस–2026 के दौरान गोवा स्थित ताज सिदादे द गोवा में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
डॉ श्री सिंह के जिले में आगमन पर मंगलवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थान से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।
बताते चले की इस सम्मान-पत्र में डॉ. एच.डी. सिंह को हृदय रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट प्रतिबद्धता, अनुकरणीय सेवाओं एवं नेतृत्व के लिए सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया गया है। प्रमाण-पत्र पर आईएसएमएन के अध्यक्ष प्रो. नरसिंह वर्मा तथा महासचिव डॉ. क्षिति भारद्वाज के हस्ताक्षर हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. एच.डी. सिंह ने कहा कि “चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना मेरा उद्देश्य रहा है। यह सम्मान मुझे भविष्य में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।
डॉ. एच.डी. सिंह को मिले इस सम्मान से जौनपुर के चिकित्सा जगत, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. सिंह की चिकित्सा सेवाओं का सम्मान है, बल्कि जौनपुर जनपद के लिए भी गौरव का विषय है।

बाक्स
सम्मान की प्रमुख जानकारी

सम्मान: आईएसएमएन प्रेसिडेंट्स मेडल – विशिष्ट योगदान, 2026
क्षेत्र: हृदय रोग चिकित्सा
संस्था: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मेडिकल फूड एंड न्यूट्रिशन
अवसर: छठी विश्व चिकित्सा आहार एवं पोषण कांग्रेस–2026
स्थान: ताज सिदादे द गोवा, गोवा
सम्मानित: डॉ. एच.डी. सिंह
सम्मान प्रदान करने वाले: प्रो. नरसिंह वर्मा एवं डॉ. क्षिति भारद्वाज

“चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।”
— डॉ. एच.डी. सिंह