Jaunpur news दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

IMG-20261006-WA0012
Share

दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

प्रशासन से सहयोग के लिए उठाई गई आवाज

मछलीशहर ,जौनपुर।
दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक सोमवार को शाम नगर के राजमहल पैलेस में हुई। इसमें आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षा, विद्युत, साफ-सफाई, विसर्जन, सड़क और महिला सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।
उक्त बैठक में प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुरेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह, विद्युत विभाग के जेई अमित यादव, कस्बा इंचार्ज विनोद चतुर्वेदी, दीपक सिंह मौजूद रहे। साथ ही सभी दुर्गा पूजा पंडाल समिति, चौकी समिति,सजावट समिति और महासमिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी विभागों ने मेले को सकुशल संपन्न कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता संचालन महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद गुप्त, राम लखन मौर्य,नितेश कुमार जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल रवि पटवा और बृजेश अग्रहरि , विजय गुप्ता,गुड्डू सहित काफी लोग उपस्थित रहे ।