Jaunpur news संकल्प सेवा यात्रा का भाजपाइयों ने गाजे बाजे व पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
संकल्प सेवा यात्रा का भाजपाइयों ने गाजे बाजे व पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
जफराबाद।क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा पर मंगलवार को वडनगर से वाराणसी जा रही संकल्प सेवा यात्रा का भाजपाइयों ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा करके गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह,मछलीशहर के भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह,ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह,मुंबई से आये भाजपा नेता अशोक सिंह,भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय आदि के साथ सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प यात्रा लेकर वाराणसी जा रहे कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय तथा योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर बोलते डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता देश व देशवासियों की सेवा के लिए तैयार रहता है।किसी भी आपदा में भाजपा के कार्यकर्ताओं का जत्था आगे निकलकर मानव सेवा के संकल्प को पूरा करता है।स्वागत करने वालो में आमोद सिंह रिंकू,पूर्व चेयरमैन जफराबाद प्रमोद बरनवाल,साधु सिंह,परमेन्द्र चौहान,मुन्ना सिंह,शशिकांत पाठक,संजय उर्फ बबलू सिंह,गोलू सिंह,विशाल मिश्र,विनय सिंह,हर्षित सिंह,शीतला गिरी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
