Jaunpur news मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को महिला थाना पुलिस द्वारा किया जागरूक।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्राओं को महिला थाना पुलिस द्वारा किया जागरूक।
महिला थाना प्रभारी द्वारा इंटर कालेज की छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुण हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी।
जौनपुर।
महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव स्थित सायनाथ पाल इंटर कॉलेज में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी व उनकी टीम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी के साथ महिला आरक्षी सुमन यादव, प्रतिमा यादव और मोना भी मौजूद रहीं। टीम ने बालिकाओं को एकत्र कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।
महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा और बुरी नजर रखने वाले अराजक तत्वों से बचाव के कई महत्वपूर्ण तरीके लाइव डेमो करके सिखाए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असुरक्षा महसूस होने पर बिना डरे तुरंत पुलिस को सूचना दें।
