Jaunpur news पुलिस ने अपह्रत किशोरी को किया बरामद अपहरणकर्ता गिरफ्तार

IMG-20260925-WA0035
Share

पुलिस ने अपह्रत किशोरी को किया बरामद अपहरणकर्ता गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के नेवादा बाईपास के पास मंगलवार को पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया।मौके से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सेमुहि गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के नगर पंचायत कजगाव माधोपट्टी में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आयी थी।वही से उसका एक रिश्तेदार कृष्णा गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता 24 सितंबर की शाम को बहलाफुसला कर भगा ले गया था।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया।वह नही मिली।उसके बाद 25 सितंबर को पुलिस में तहरीर दिया।पुलिस ने काफी खोजबीन किया।तभी थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को मुखबिर से सूचना मिली।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे एसआई अमित यादव व अन्य हमराहियों के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर दोनों को बरामद कर लिया।पुलिस की सक्रियता की लोगों ने प्रसंसा किया।