Jaunpur news युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में बुधवार की दोपहर को एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
ऊक्त गांव निवासी अनवर की पुत्री आस्मिन बुधवार कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे बांधकर आत्महत्या कर लिया।परिवार के लोगों की नजर पड़ी तब उन लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने एस आई इष्टदेव पाण्डेय को मै फोर्स मौके पर भेजा।वहां पहुंच कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।उसके बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।श्री पाण्डेय ने बताया कि मृतका ने आत्महत्या के पहले एक कागज पर अपने माँ बाप से इसके लिए क्षमा मांगा।घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।लोग चर्चा कर रहे है।
