Jaunpur news सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बने श्री वीर सिंह
जनपद जौनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार पर शिक्षकों ने जताई चिंता
शिक्षकों की हुंकार शोषण से मुक्ति के लिए शिक्षक हुए लामबंद
सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बने श्री वीर सिंह
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शैक्षिक उन्नयन और जनपद की शैक्षिक समस्याओं को लेकर जनपद जौनपुर के शिक्षकों की आम सभा जनक कुमारी इं कालेज हुसैनाबाद जौनपुर में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है जिससे शिक्षकों का मानसिक व आर्थिक शोषण लगातार हो रहा है। हमारा लक्ष्य शोषण से मुक्ति दिलाना और सेवा सुरक्षा बचाना है।इसलिए अपने अधिकारों के लिए तथा सभी समस्याओं के समाधान लिए संघर्ष करने हेतु सभी शिक्षक सदैव तैयार रहें। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 18 एवं 21 निरसित होने के बाद शिक्षकों का शोषण बढ़ गया है। संघर्षों के बल पर शिक्षकों ने सब कुछ प्राप्त किया और पुनः पेंशन व सेवा सुरक्षा आदि सब प्राप्त करेंगे। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नहीं है जिससे प्रबंधक मनमानी कर रहे हैं उन्हें नियुक्ति पत्र एवं कार्यभार ग्रहण पत्र दिया जाए तथा सम्मानजनक मानदेय दिया जाए इसके लिए संघर्ष करना होगा। सभा में उपस्थित आदर्श कन्या इं कालेज खेतासराय की शिक्षिकाओं का छः माह से लंबित वेतन की समस्या को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को चेताया गया कि शीघ्र समस्या का निस्तारण कर अविलंब वेतन दिया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन व उपवास करना करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। सभा में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से श्री वीर सिंह शिक्षक जनक कुमारी इं कालेज हुसैनाबाद को जनपद जौनपुर का जिला अध्यक्ष चुना गया।
सभा को संबोधन करते हुए श्री वीर सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार जनपद की बहुत बड़ी समस्या है जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में कोई भी कार्य समय से नहीं होता है इसके लिए सबको एक साथ मिलकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
सभा को संबोधित महामंत्री रेवती रमण शर्मा, प्रदेशीय मंत्री जयशंकर दूबे, वीर सिंह , विप्नेश श्रीवास्तव आदि ने किया तथा सभा में वरिष्ठ शिक्षक श्री सरजू राम प्रजापति, प्रतिमा विश्वकर्मा, रेनू भारती, रूपम सिन्हा, ज्योति श्रीवास्तव, शिखा सिंह, रीना गोंड, प्रिया आस्थाना, शिखा सिंह, कंचन श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, अपरिचिता वर्मा, रागिनी यादव, रेखा यादव, क्षमा पांडे, शैलेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार यादव, विजेंद्र प्रसाद, धीरज कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर यादव, रोहित अग्रवाल, श्री प्रकाश दुबे, जेडी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद जकरिया, मधु सिंह, स्वाति सिंह, मीनू शुक्ला सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।
सभा की अध्यक्षता श्री विप्नेश कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन महामंत्री रेवती रमण शर्मा ने किया।
🙏
धन्यवाद।
सुधांशु शेखर त्रिपाठी,
अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ।
