Jaunpur news अभाविप ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलसचिव को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
अभाविप ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलसचिव को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलसचिव डा. विनोद सिंह को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय में कई समस्याओं के कारण छात्रो की पढ़ाई एवं दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए पर्याप्त शिक्षकों एवं कक्षा-कक्षों की व्यवस्था, पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने, प्रयोगशालाओं में आवश्यक एवं उपकरण उपलब्ध कराने तथा विभाग में विद्युत, कॉमन रूम एवं वॉशरूम की समस्या का समाधान करने की मांग की गई।
परीक्षा परिणाम, मार्कशीट एवं डिग्री समय से उपलब्ध कराने तथा पिछले कई वर्षों से लंबित मार्कशीट का शीघ्र निस्तारण करने की मांग रखी गई। कंप्यूटर साइंस विभाग के लंबित परीक्षा परिणाम को शीघ्र जारी करे।
अभाविप ने विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय एवं अभिभावकों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण, छात्रावासों एवं संकायों में निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा, खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने तथा इंजीनियरिंग विभाग में पर्याप्त क्षमता वाला नया जनरेटर लगाये।
इंजीनियरिंग विभाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने तथा परिसर में जगह-जगह “रैगिंग मुक्त परिसर” के बोर्ड लगाकर नियम प्रदर्शित करने की मांग की गई।
मांग पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, विस्तारक शैलेन्द्र यादव, सचिन सिंह, एकांश मिश्रा, रवियांशु सिंह, उत्कर्ष सिंह, विमल सिंह, विशाल मौर्या, अंकित कसौधन, सक्षम दुबे, नीरज निषाद, यश, दिव्यांश, अनिकेत, ऋषि, रितेश, वैभव, शिवांश, सौर्य उपस्थित रहे।
