Jaunpur news बंधवा -कुंवरपुर मार्ग पर जगह-जगह झाड़ियों का कब्जा
बंधवा -कुंवरपुर मार्ग पर जगह-जगह झाड़ियों का कब्जा
मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बंधवा -कुंवरपुर मार्ग पर सड़क किनारे बारिश में जगह जगह झाड़ियां सड़क तक चढ़ गई हैं जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। 8 किलोमीटर का यह मार्ग बंधवा से कुंवरपुर पहुंचने के लिए शार्ट कट रास्ता है। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय से मछलीशहर रायबरेली मार्ग पर पहुंचने के लिए बड़े वाहन भी इस रास्ते से चलते हैं। ऐसे में इन वाहनों से पास लेने के लिए बाइक सवार अक्सर अपनी गाड़ियों को लेकर सड़क किनारे की इन झाड़ियों के समीप से गुजरते हैं जिससे उनके चेहरे इन झाड़ियों से छिल जाते हैं। स्थानीय लोगों ने इस रास्ते पर बढ़ी हुई झाड़ियों की छटाई करवाने की मांग की है।
