Jaunpur news गाजा के साथ युवक गिरफ्तार
गाजा के साथ युवक गिरफ्तार
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी रेलवे स्टेशन के कादीपुर स्थित मालगोदाम के पास पुलिस ने एक युवक को लगभग एक किलो गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर से मिली सूचना पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने एस आई नन्दकुमार राय को मै फोर्स उक्त गोदाम के पास भेजा।वहां पर मनीष मिश्र पुत्र प्रेमनारायण मिश्र निवासी मिसिरपुर थाना जफराबाद एक झोले के साथ मौजूद था।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।चेकिंग के दौरान उसके पास 983 ग्राम गाजा बरामद हुआ।पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेज दिया।
