Jaunpur news एस एस डब्लू टी संस्था की मदद से बेटियों का घर सवारने का हो रहा कार्य
एस एस डब्लू टी संस्था की मदद से बेटियों का घर सवारने का हो रहा कार्य
जफराबाद,
संकल्प सेवा कल्याण टीम एसएसडब्ल्यूटी की तरफ़ से बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग की मुहिम जारी है। टीम के पदाधिकारियों ने सिरकोनी ब्लॉक के हरिगांव और सिमरी गांव पहुंचकर दो बेटियों के विवाह के लिए स्थलीय सत्यापन पूरा किया। सितंबर में टीम तीन बेटियों के विवाह में सहयोग कराने की तैयारी कर रही है।
टीम के संस्थापक दिनेश कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, सह-संस्थापक गुलाबचंद प्रजापति और ब्लॉक महामंत्री संतोष यादव ने परिवारों से मुलाकात कर विवाह से संबंधित जानकारी ली। हरिगांव में वीरेंद्र कुमार यादव की बेटी आकांक्षा यादव और सिमरी में नीलम यादव की बेटी डिंपल यादव के परिवार का सत्यापन किया गया।
दिनेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को संस्था की योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से एसएसडब्ल्यूटी से जुड़ने की अपील की। राकेश कुमार यादव ने असामयिक निधन सहायता योजना की जानकारी दी। गुलाबचंद प्रजापति ने बताया कि अब तक 11 बेटियों के विवाह में करीब 5.30 लाख रुपये का सहयोग कराया जा चुका है।
इस दौरान रामचंद्र यादव, फूलचंद पाठक, महेंद्र यादव, सीमा प्रजापति, लालजी प्रजापति, बालक गौतम, नीरज सरोज, हीरालाल यादव, सोनू गौतम, आशुतोष गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
