Jaunpur news छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब
छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब
एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
गौराबादशाहपुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुरेथू गांव निवासी एक 15 वर्षीय छात्र स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुरेथू गांव निवासी अजय कुमार सिंह का 15 वर्षीय पुत्र आदर्श सिंह पिलखिनी स्थित सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है। 5 सितंबर, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। हालांकि, वह स्कूल तो पहुंचा, लेकिन उसके बाद परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। काफी देर तक छात्र के वापस न लौटने और कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद छात्र के पिता अजय कुमार सिंह ने पुलिस को रविवार को दोपहर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
