Jaunpur news फूड कॉरपोरेशन विभाग के छापे से मचा हड़कंप
फूड कॉरपोरेशन विभाग के छापे से मचा हड़कंप
जौनपुर: फूड विभाग को लगातार मिलावट की लगातार शिकायत आ रही थी जिसको लेकर फूड विभाग ने अधिकारियों द्वारा जफराबाद कस्बे में छापेमारी किया. छापेमारी की सूचना पाते ही पूरे मार्केट में जहां हड़कंप मंच गया है. उसके बाद सभी दुकानदार अपनी दुकान बंद करना शुरू कर दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूड विभाग द्वारा कस्बे में फूड इंस्पेक्टर विनोद यादव द्वारा अपनी टीम के साथ छापेमारी किया जिसमें शिवाला मंदिर स्थित अनरसा की दुकान से तेल का सेम्पल,प्रेम डेरी से दूध पनीर और मिष्ठान भंडार से जलेबी और गजोधर मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू का सैंपल लिया गया. ज़ब इसकी भनक मार्केट में लगी तो सारे मिलावटी करने वाले दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए
उक्त मार्केट में डेयरी संचालक द्वारा मिलावटी पनीर दूध खोवा बेची जाती है और इसके साथ-सा थ जितने भी मिठाई की दुकान है उसमें भी अधिक मात्रा में मिलावटी खाद्य बेची जा रही है जिसकी शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग द्वारा शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्रवाई किया गया है
