IMG-20260906-WA0013
Share

श्री कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में नौनिहालोंनेराधा कष्ण के मनमोहक रुप के दर्शन कराये
सरस्वती विद्या मंदिर बारीनाथ जौनपुर विद्यालय में श्री कष्ण जन्माष्टमी के पर्व संध्या पर श्री कष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कक्षा पी. जी. से कक्षा द्वितीय तक के भैया बहनों नेबड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया. भैया बहनों की माताओं का भी उत्साह देखने लायक था. सभी अभिभाविकाओं ने माता यशोदा का रुप धारण कर रखा था. विभिन्न भक्ति गीतों पर माताओं ने अपने पाल्यों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में आमन्त्रित निरीक्षकों मुख्य अतिथि श्रीमती चेतना साहू वरिष्ठ समाज सेवी और विशिष्ट अतिथि जल कल विभाग में अभियन्ता श्रीमती रागिनी मौर्या जी के द्वारा प्रतिभागी भैया बहनों की विभिन्न बिन्द्ओं पर मुल्यांकन कर के प्रथम, द्धितीय व ततीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागी भैया बहनों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दाऊजी उपाध्याय जी के द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया.