Jaunpur news राशन दुकानदारों का बढ़ा लाभांश, जौनपुर में कोटेदारों ने जताया सरकार का आभार

HIGHLIGHTS
  • राशन दुकानदारों का बढ़ा लाभांश, जौनपुर में कोटेदारों ने जताया सरकार का आभार जौनपुर।
  • प्रदेश सरकार की ओर से उचित
  • दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जौनपुर के राशन दुकानदारों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और खाद्य एवं रसद विभाग के प्रति आभार व्यक्त
  • किया है।
Share

राशन दुकानदारों का बढ़ा लाभांश, जौनपुर में कोटेदारों ने जताया सरकार का आभार

जौनपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने पर जौनपुर के राशन दुकानदारों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और खाद्य एवं रसद विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बुधवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में जिले के उचित दर विक्रेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को धन्यवाद पत्र भेजा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि करते हुए इसे बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। लंबे समय से लाभांश बढ़ाने की मांग कर रहे राशन दुकानदारों ने इसे राहत भरा फैसला बताया।

इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, जिला महासचिव पदमाकर उपाध्याय, नगर महामंत्री मो. सलीमुल्ला तथा तहसील सदर अध्यक्ष राज कुमार यादव सहित जिले के बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

राशन दुकानदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय और प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर दुकानदारों को आर्थिक रूप से संबल मिलेगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें