September 2, 2026

Jaunpur news घर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, महिला समेत चार पर मुकदमा

IMG-20260724-WA0003
Share


घर में घुसकर महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप, महिला समेत चार पर मुकदमा
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर चार लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
महिला के मुताबिक, मामला बढ़ने पर आरोपी जबरन उसके घर में दाखिल हो गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। परिजनों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जिसके बाद आरोपी वहां से हटे।
आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने घर के बाहर लगी डोरबेल भी तोड़ दी। घटना से घबराई महिला ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

About Author