
लखनउ से 20 दिन पूर्व गायब युवक की गोमती नदी में मिली लाश
पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। बक्सा पुलिस ने गोमती नदी में बहकर जा रही एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को बरामद किया है। यह अज्ञात लाश के मांस को पानी के जानवरों ने कई जगहों से उसके मांस को खा लिया है। फिल्हाल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पहचान कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त थाना क्षेत्र के फरिदाबाद में स्थ्ति गोमती नदी में पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है वह पानी में तैर रही है। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से बाहर निकाला मृतक काले रंग का पैंट तथा अन्य कपड़ें उसके सड़कर गल गयें थें। पुलिस ने पैंट के माध्यम से यह खोज निकाला कि वह कहां का रहने वाला है इसकी शिनाख्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रिषभ कुमार गुप्ता पुत्र राम नरेश गुप्ता 565 पुरननगर थाना आलमबाग जनपद लखनउ का रहने वाला है। लगभग 20 दिन पूर्व इसके गुमशुदगी की रिपोर्ट कैसरबाग थाने में परिवार द्वारा दर्ज कराया गया है। फिल्हाल पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतेजार कर रही है। शेष बात परिजन के आने के बाद ही पता चल पाएगी।













