Jaunpur news पुरानी बाजार में स्थित खास हौज पोखरे में युवक की लाश देखीगई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार में स्थित खास हौज पोखरे में युवक की लाश देखीगई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोहल्ला मीरमसत निवासी सलमान उर्फ गेंडा उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र शाह मोहम्मद जो मछली मारने का शौकीन है। आज रविवार के दिन सुबह मछली मारने के लिए उक्त स्थान पर गया हुआ था। दोपहर लगभग 3:00 बजे पोखरे के पानी में उसकी लाश दिखाई दी। देखते ही देखते मोहल्ले वासियों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी पुरानी बाजार पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल अनीता सिंह चौकी प्रभारी पुरानी बाजार संतोष कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकला तब जाकर उसकी पहचान हुई। लोगों ने पुलिस को बताया कि वह मछली मारने का शौकीन रहा और अक्सर यहां मछली मारने आया करता था। पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में भी जुटी हुई है।
