Jaunpur news लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में विवाहिता की संदिग्धावस्था में में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग गला घोंट कर हत्या करने का आरोप
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में विवाहिता की संदिग्धावस्था में में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी संदीप कुमार की 35 वर्षीय पत्नी पूनम को रविवार दिन के लगभग 11:00 बजे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। कुछ देर बाद विवाहिता के मायके के लोग बैजारामपुर थाना सराय ख्वाजा से जिला अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की ससुराल के लोगों ने रस्सी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी गई। मायके वालों ने यह भी बताया कि पति हमेशा उसे मारा पीटा करता था और प्रताड़ित किया करता था। फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
