Jaunpur news नगर पंचायत के लिपिक व एक महिला के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी रुपए और जेवर को किया पार।
नगर पंचायत के लिपिक व एक महिला के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी रुपए और जेवर को किया पार।
जौनपुर।
गौराबादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के चोरसंड और ग्राम बमैला में चोरों ने दो अलग-अलग मकानों को अपना निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
यह घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड की है, जहां आर आर सेंटर के पास रहने वाले नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक हरेन्द्र बिन्द और मूल रूप से गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के रहने वाले हैं, 23 अगस्त को रविवार की रात अपने गृह जनपद गए हुए थे, जब वह 26 अगस्त को बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे वापस लौटे, तो उन्हें अपने घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला. घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और चोर घर से टेलीविजन, इन्वर्टर, बैग में रखी सोने की चेन, कैमरे का डीवीआर और 20,000 रुपये नकद उठा ले गए वही दूसरी चोरी की घटना क्षेत्र के ग्राम बमैला स्थित हाइवे बाइपास के पास की है, जहां ग्राम निवासी महिला हौशिला यादव का मकान स्थित है, वह मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ आजमगढ़ जनपद गई हुई थीं, मकान के निचले हिस्से में रह रहे किरायेदार ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है, सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं गृहस्वामी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था, चोरों ने अंदर रखी आलमारी और बक्से का लाकर तोड़कर पांच से दस हजार रुपये नकद, कुछ साड़ियां, बिजली के तार और नीचे रहने वाले किरायेदार का बैग पार कर दिया।
पुलिस ने दोनों चोरी के मामलों में तहरीर के आधार पर रविवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
