August 30, 2026

Jaunpur news कुल 12 बैच में 580 प्रतिभागियों का एफ एल एन प्रशिक्षण सम्पन्न

Share

कुल 12 बैच में 580 प्रतिभागियों का एफ एल एन प्रशिक्षण सम्पन्न

विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को 20 जुलाई से खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ० अविनाश सिंह के कुशल निर्देशन में बैच दर बैच चल रहा एफ एल एन प्रशिक्षण समाप्त हो गया।माह भर से अधिक समय से चले इस प्रशिक्षण में कुल 6 फेरे और 12 बैच में 580 प्रतिभागियों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें ब्लाक के समस्त प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक तथा शिक्षा मित्र सम्मिलित हुये।20 जुलाई से शुरू हुये प्रथम बैच के प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के द्वारा किया गया था। प्रशिक्षण का अनुश्रवण जनपद स्तर से जिला समन्वयक ( प्रशिक्षण) विशाल कुमार एवं जिला समन्वयक (एम डी एम) अरुण कुमार मौर्य द्वारा किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय के विद्या समीक्षा केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण का आनलाइन अनुश्रवण किया गया। प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता का फीडबैक, प्री ट्रेनिंग टेस्ट एवं पोस्ट ट्रेनिंग टेस्ट का कार्य ज्ञान समीक्षा एप पर आनलाइन किया गया।पुष्कर मिश्र, छोटेलाल मौर्य, जीतलाल बिंद,जय प्रकाश मौर्य एवं उपेन्द्र सिंह प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत स्टाफ फूलचंद पटेल, अनूप मिश्रा, धीरेन्द्र, अंजनी मालवीय ने भी प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया।

About Author