Jaunpur news तालाब में संदिग्ध हाल में मिली युवक की लाश,परिजनों को हत्या की आशंका
तालाब में संदिग्ध हाल में मिली युवक की लाश,परिजनों को हत्या की आशंका
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले में स्थित हाजी हरमैंन दरगाह के पीछे स्थित तालाब में शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक की लाश संदिग्ध हाल में मिलने से सनसनी मचा गयी।वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक के परिजन ने हत्या होने की आशंका जताया है।
कस्बे के कुछ लोग सुबह उक्त तालाब की तरफ गए थे।उनकी नजर तालाब में।पड़े एक शव पर पड़ी।सूचना मिलने पर जफराबाद चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शव की पहचान कस्बे के शेखवाडा मुहल्ले के निवासी नासिर (25 वर्ष) पुत्र जुबैर के रूप में हुई।मृतक के बड़े भाई मोहम्मद आमिर पुत्र स्वर्गीय जुबेर ने बताया कि नासिर बीते दो दिनों से घर से लापता था।उसकी काफी तलाश हुई परन्तु उसका पता नही चल सका था।शव मिलने के बाद उसने भाई की मौत को संदिग्ध बताया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दिया है।उसी आधार पर कार्यवाही की जा रही है।मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा।
