Jaunpur news लाइन बाजार थाने में अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, महिला आरक्षियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
लाइन बाजार थाने में अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, महिला आरक्षियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
जौनपुर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जौनपुर के लाइन बाजार थाने में भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प की झलक देखने को मिली।
प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के निर्देशन में थाना लाइन बाजार में तैनात महिला आरक्षियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। राखी बांधने के बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने समाज और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने का संकल्प लिया। महिला आरक्षियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।
थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सभी ने मिलकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
