Jaunpur news पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
केराकत। थाना क्षेत्र के सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गुरुवार को एक युवक ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आग की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
