August 27, 2026

Jaunpur news खुद राखी बनाकर छात्राओं ने छात्रों के हाथों में बांधा रक्षा सूत्र

Share

खुद राखी बनाकर छात्राओं ने छात्रों के हाथों में बांधा रक्षा सूत्र
विकास खंड मछलीशहर के आक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश मिडियम स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने अपने घर से लाई गई सामग्री से रंग बिरंगी राखियां बनाईं।बाद में अपने हाथों से बनी इन्हीं राखियों को छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई में रक्षाबंधन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंकिता सिंह ने बताया कि सभी बच्चों ने राखी बनाने में दिलचस्पी दिखाई और अपने से बनी राखियों को अपने सहपाठियों के हाथों में बांधते समय वे बेहद खुश थीं।ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों से बच्चों के अंदर रचनात्मकता का विकास होता है और भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को महसूस कराने में मदद मिलती है।

About Author