Jaunpur news जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लेखपाल अशोक यादव की बहाली की मांग
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लेखपाल अशोक यादव की बहाली की मांग
जौनपुर। तहसील शाहगंज में तैनात लेखपाल अशोक यादव के निलम्बन के विरोध में गुरुवार को नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं न्यायप्रिय लोगों के एक समूह ने जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौपकर निलम्बन समाप्त कर उन्हें सेवा में बहाल किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कथित फेसबुक पोस्ट वास्तव में अशोक यादव द्वारा ही की गई थी या नहीं, इसका स्वतंत्र तकनीकी सत्यापन कराये बिना कार्रवाही की गई। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया।
ज्ञापन में कथित पोस्ट—“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर”—का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रथमदृष्टया यह चाय और चीनी की कीमत को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी प्रतीत होती है। इसमें किसी व्यक्ति को धमकी, हिंसा के लिए उकसाने अथवा किसी स्पष्ट आपराधिक कृत्य का आह्वान नहीं है। इसलिए केवल इस कथन के आधार पर कठोर कार्रवाई किए जाने पर भी पुनर्विचार आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों ने मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, पोस्ट के लेखक की तकनीकी पुष्टि तथा अशोक यादव लेखपाल तहसील शाहगंज को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की। साथ ही निलम्बन समाप्त कर तत्काल सेवा में बहाल किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अतुल सिंह, डा. अब्बासी, विकास तिवारी,
आदि उपस्थित रहे।
