Jaunpur news छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के धनेजा गांव में रविवार की शाम को एक युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों ने छेड़खानी किया।सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त गांव निवासी राजमणी निषाद की पुत्री घर से थोड़ी दूर सई नदी के किनारे जंगल से घास लेने गई थी।रास्ते मे गांव के ही प्रदीप व संदीप पुत्र मंगल व सुनील पुत्र जंगल ने उससे छेड़खानी करने लगे।उसने जब विरोध किया तब तीनों ने धमकी दिया कि घटना को किसी से बताया तो मार देंगे।पीड़िता के पिता ने तीनों के विरुद्ध सोमवार को तहरीर दिया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तीनों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कर लिया है।उनको जकड़ ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है