Jaunpur news सर्पदंश से युवक की मौत।

Share

सर्पदंश से युवक की मौत।
जफराबाद। क्षेत्र के हौज मुरारपुर में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संदीप चैहान, निवासी रीवा, मध्यप्रदेश अपने ससुराल हौज मुरारपुर, जफराबाद में रहते थे। बताया जाता है कि बीतीरात सोते समय किसी सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन में उन्हें उपचार हेतु अमावा सत्ती माई गाजीपुर ले गये जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

About Author