Jaunpur news प्रशिक्षण की गंभीरता को समझने की है जरूर ,अमरदीप

IMG-20260720-WA0049
Share

प्रशिक्षण की गंभीरता को समझने की है जरूर ,
अमरदीप

बीआरसी में एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

जौनपुर। बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) व एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को बीआरसी मछलीशहर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों की सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके माध्यम से शिक्षकों को ऐसी नवीन शिक्षण विधियों से परिचित कराया जाएगा, जिससे बच्चों को भाषा एवं गणित में दक्ष बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में भाषा ज्ञान का अपेक्षित विकास और अंक ज्ञान में निपुणता वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी, जंग बहादुर यादव, डॉ. राजेश यादव एवं धर्मेंद्र तिवारी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।