Jaunpur news सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद शाहीना हॉस्पिटल सील

Share

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद शाहीना हॉस्पिटल सील

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चोरसंड में संचालित शाहीना हॉस्पिटल पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजा गया।गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी नसीम अहमद ने 18 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर अस्पताल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सीएमओ डॉ. गंगाराम के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव द्वारा गठित टीम ने डॉ. रमेश चंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई की। जांच के दौरान अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले। जबकि टीम के पहुंचते ही कर्मचारी मौके से फरार हो गए। अस्पताल के नाम पर पंजीकृत चिकित्सक भी उपस्थित नहीं मिले। अनियमितताएं मिलने पर पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल पर ताला लगाकर सील कर दिया गया। अस्पताल संचालक को आवश्यक अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई के दौरान डॉ. श्वेता यादव, अभयानंद मौर्य तथा पुलिस फोर्स मौजूद रही।

About Author