Jaunpur news प्रदेश में भारी बहुमत से बनेगी तीसरी बार भाजपा की सरकार – विनोद राय

Share

प्रदेश में भारी बहुमत से बनेगी तीसरी बार भाजपा की सरकार – विनोद राय

भाजपा के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार राय का गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित ग्रामोदय इंटर कालेज में गुरुवार को कालेज परिवार की तरफ से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। श्री राय इसी कालेज के पूर्व प्रिंसिपल भी रहे हैं। ऐसे में पूरे कालेज परिवार में भारी प्रसन्नता व्याप्त है। अपने स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनेगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि संगठन में लगातार महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से शिक्षा जगत के लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कालेज के अध्यक्ष सत्यजीत राय, प्रबंधक संत प्रसाद राय, प्रिंसिपल ज्ञानप्रकाश सिंह, सुग्रीव राय
राजनरायन राय, पीयूष राय, सर्वेश राय, अशोक राय समेत सभी कालेज परिवार के सभी लोग मौजूद रहे।

About Author