Jaunpur news स्कूल चलो अभियान के तहत निकली बाइक व जागरूकता रैली
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली बाइक व जागरूकता रैली
ब्लॉक प्रमुख व बीईओ ने ब्लॉक मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
शाहगंज, जौनपुर। विकास खंड सुइथाकला के ब्लॉक संसाधन केंद्र से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।
ब्लॉक से शुरू रैली सरायमोहिद्दीनपुर बाजार तक किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह स्वयं बाइक चलाकर बाइक रैली में शामिल हुए ।
उन्होंने शिक्षकों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने, नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।
रैली में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सतीश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद तिवारी, अरविंद यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, पारसनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह , डॉ रंजय सिंह उतर के ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह ब्लॉक मंत्री डॉ निशकांत यादव ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव व बड़ी संख्या में शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
बाक्स
शिक्षक नेता ने दिलाया संकल्प
शाहगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों की संख्या यहां काफी अधिक रही।
यह रैली जिले के लिए एक मिसाल बन गई ।
यहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों से श्री शुक्ल ने संकल्प दिलाया कि नामांकन प्रक्रिया को एक रिकॉर्ड बनाना है।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा जागरूकता से जुड़े नारे लगाए और ग्रामीणों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
