Jaunpur news अटेवा जौनपुर का सदस्यता जागरुकता अभियान शुरू
अटेवा जौनपुर का सदस्यता जागरुकता अभियान शुरू
जौनपुर। अटेवा जौनपुर के सदस्यता जागरुकता अभियान की शुरुआत नव दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को हुई। बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव
नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन चलाने की बात कही। उपस्थित अन्य सदस्यों ने उनकी बातों का समर्थन किया।
जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक के नेतृत्व में अटेवा पेंशन बहाली मंच के तहत वार्षिक सदस्यता अभियान 2026_27 एवम जनजागरण अभियान के क्रम में जनपद के सभी ब्लाको मे वार्षिक सदस्यता का आगाज़ करते हुए अभियान में तेजी लाया जाएगा ।
इसी क्रम में 25 सितम्बर को लखनऊ में विशाल रैली प्रस्तावित है। 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा जनपद मुख्यालय में होना है । जनपद के समस्त साथियों को जुड़ने के लिए अटेवा जौनपुर सभी सम्मानित साथियों से निवेदन करता है।आप सभी साथी सदस्य बने और अटेवा का साथ दे।
इस मौके पर आराधना चौहान, पूनम जायसवाल ,सुभाष सरोज, ब्रह्माशील, प्रमोद प्रजापति ,संदीप यादव, आशीष लोहिया, ध्रुव राज योगी, लालचंद यादव,
प्रदीप उपाध्याय ,राहुल शर्मा ,नागेंद्र यादव अन्य उपस्थित रहे।
