Jaunpur news यूपी के 36 जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

IMG-20251229-WA0002
Share


यूपी के 36 जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य सरकार के ‘सचेत’ ऐप के माध्यम से जारी ताजा अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के 36 जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मध्यम से तेज बारिश, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद, झांसी, जालौन, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा और महोबा शामिल हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों से दूर रहें। किसान भी फसल और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।