Jaunpur news डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल की अनोखी पहल: 1 जुलाई को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, बीएमडी, बीपी, शुगर जांच और विशेषज्ञ परामर्श निशुल्क

IMG-20260630-WA0002
Share


डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल की अनोखी पहल: 1 जुलाई को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, बीएमडी, बीपी, शुगर जांच और विशेषज्ञ परामर्श निशुल्क
जौनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा जनहित में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते विभिन्न बीमारियों की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी) और ब्लड शुगर की जांच पूरी तरह निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को मुफ्त ओपीडी परामर्श भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हड्डियों में दर्द, जोड़ों की समस्या, कमजोरी या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। समय पर जांच से बीमारी की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सकता है।
डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठाने की अपील की है।
निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए:
📞 7393080034 पर कॉल करें या व्हाट्सएप के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं।
शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:
निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच
निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच
निःशुल्क ब्लड शुगर जांच
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श।