Jaunpur news द्वारपूजा के समय चार वर्षीया मासूम गायब, शव सरपत के झुरमुट में मिला,दुराचार की आशंका

Share

द्वारपूजा के समय चार वर्षीया मासूम गायब, शव सरपत के झुरमुट में मिला,दुराचार की आशंका
1: घटना की सूचना पर एसएसपी,डीएम, एसडीएम कई सीओ मौके पर पहुंचे
जफराबाद।क्षेत्र के धनेजा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आयी साढ़े चार वर्षीय मासूम रविवार की रात को अचानक से द्वारपूजा के समय लापता हो गयी।मासूम के लापता होने की जानकारी होने पर उसकी माँ उसे ढूढंने लगी।उसके बाद अन्य लोग भी खोजबीन करने लगे।परन्तु रात में उसका कुछ पता नही चल पाया।सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गयी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों के साथ खोजबीन शुरू किया।मासूम का शव सई नदी के किनारे धनेजा घाट के पास सरपत के झुरमुट में मिला।
धनेजा गांव निवासी बाबूराम निषाद की पुत्री खूशबू की शादी रविवार को थी। शादी समारोह में जफराबाद कस्बे के काजी अहमदनूर (नावघाट)मोहल्ले की निवासी पिंकी निषाद पत्नी सत्तन निषाद अपनी चार वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ लाडो के साथ आयी थी।पिंकी वहां अपने मौसी के घर आई थी।बारात आने के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हो रहा था।खुटहन के पिलकिछा से बारात आ आयी थी।साढ़े 10 बजे द्वारपूजा के समय ही अन्य रश्मे भी चल रही थी। लाडो भी बारात में खेल रही थी। माता पिंकी भी रश्मों में शामिल हो रही थी। अचानक द्वारपूजा खत्म होने के बाद लाडो दिखाई नही दे रही थी। तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शूरू कर दी। परन्तु वह कहीं नही मिली।परिजन एक तरफ बारातियों के स्वागत व खाने पीने की व्यवस्था में लगे थे।कुछ लोग लाडो को ढूंढ रहे थे।लेकिन रात में उसका पता नही चल पाया ।सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गयी। सोमवार की सुबह से पुलिस लक्ष्मी उर्फ लाडो की खोजबीन कर ही रही थी कि उसी समय उक्त स्थान पर लक्ष्मी का शव मिलने से क्षेत्र से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।माता पिंकी निषाद और सत्तन निषाद अपनी बेटी के साथ किसी दुराचार के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है।हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की छानबीन कर रही है। सुबह में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव,एसडीएम सदर योगिता सिंह,सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता,सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा,थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मौके पर पहुंच गए।अधिकारियों ने पीड़ित परिजन को न्याय का भरोसा दिलाया है।

About Author