Jaunpur news महिला को धमकी देने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

महिला को धमकी देने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
ऊक्त गांव की संगीता मौर्य से गांव के ही अविनाश व अभिषेक से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर अविनाश व अभिषेक ने 26 जून को संगीता मौर्य को गाली- गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार को तहरीर दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने अविनाश और अभिषेक के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।