Jaunpur news युवती की डूबने की अफवाह से परेशान रही पुलिस

Share

युवती की डूबने की अफवाह से परेशान रही पुलिस
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा के अखड़ो घाट के पास रविवार की सुबह एक युवती के डूबने की अफवाह फैल गयी।जिससे पुलिस काफी हलकान रही।
रविवार को किसी ने अफवाह फैला दिया कि एक युवती अखड़ो घाट के पास डूब गयी।यह सूचना काफी तेजी से वायरल होने लगी।सूचना मिलते ही लोगों ने पहले थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को मोबाइल पर फोन कर जानकारी माँगना शुरू किया।जिसके बाद थाने से लेकर चौकी प्रभारी अखड़ो घाट इशचंद्र यादव का मोबाइल फोन घनघनाने लगा।काफी देर तक पुलिस तथा स्थानीय लोग काफी खोजबीन किये।इसके बाद भी कुछ पता नही चल सका।काफी देर बाद पता चला कि एक महीने पहले हुई घटना को किसी ने वायरल कर दिया था।उसी के चलते इतनी फजीहत हुई।अंत मे लोगों ने राहत की सांस लिया।

About Author