Jaunpur news गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शिवम क्लिनिक सील
गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शिवम क्लिनिक सील
केराकत जौनपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आए उस प्रकरण, जिसमें एक 5 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी, के संबंध में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार, 27 जून 2026 को उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती के नेतृत्व में संबंधित मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी तथा डिप्टी सीएमओ भी मौजूद रहे।
जांच के उपरांत प्रशासनिक टीम ने संबंधित शिवम क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना मानकों के संचालित चिकित्सा संस्थानों एवं दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
