Jaunpur news पति पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी हुई चुटहिल
पति पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी हुई चुटहिल
जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन के पड़ाव के पास शनिवार को दम्पति के बीच सड़क पर ही मारपीट हो गयी।जिसमे पत्नी के चेहरे पर चोट आयी।घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ।दोनो मुंबई से घर आ रहे थे।
लाइनबाजार क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ मुम्बई में रहता है।पति मुंबई में फल का ठेला लगाता है।मुम्बई में पति का किसी महिला से प्रेम सम्बन्ध को लेकर पति पत्नी में झगड़ा होने लगा। ।वहां पर पत्नी की शिकायत पर कई बार मामला पुलिस के पास भी गया।पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया था।उसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था।पत्नी के झगड़े व काफी विरोध के बाद पति अपनी पत्नी को गोदान एक्सप्रेस से लिवाकर घर आ रहा था।महिला के अनुसार ट्रेन में भी ऊक्त महिला का फोन आने पर झगड़ा हुआ।घटना की जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दे दिया था।स्टेशन पर महिला के चाचा भी ट्रेन से उतारने आये थे।उन्होंने दोनो ऑटो रिक्शा पर बिठा दिया।उन्होंने कहा एक दो दिन में दोनो परिवार के लोग एकसाथ बैठ कर मामले को देखेंगे।ऑटो रिक्शा में दोनो में झगड़ा हुआ और मारपीट होने लगी।उसके बाद महिला मायके चली गयी।
